फोटो नंबर-22नारनौल में वाहनों की जांच करती पुलिस। स्रोत-पुलिस
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। पुलिस टीमों ने दोपहिया वाहन, चारपहिया वाहन और वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और बीमा आदि की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।