फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार कौशल के बल पर करियर को पहुंचाएं बुलंदियों पर : डाॅ. संदीप

Wed, 08 Jan 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित छह दिवसीय एंपलोयबिलिटी ट्रेनिंग एंड स्किल्स वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया। इसमें छात्राओं को संबंधित विषय की विस्तृत जानकारी प्रदान कराई गई। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को कार्यशाला का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन 7 से 12 जनवरी तक किया जा रहा है। कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को समय प्रबंधन के साथ व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय प्रशिक्षक डाॅ. संदीप सुनेजा ने सॉफ्ट स्किल्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संचार (कम्यूनिकेशन) कौशल के बल पर करियर को बुलंदियों पर पहुंचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने स्वयं को परिचित करवाने की भी विस्तृत जानकारी दी। हम किस प्रकार से दूसरों से अलग हैं। दूसरे वक्ता राजीव बजाज ने बताया कि हमें जीवन की चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करना चाहिए। ऐसा करके सफलता की तरफ तेजी से कदम बढ़ाए जा सकते हैं। इस दौरान डाॅ. प्रवीण शर्मा, राकेश जुनेजा, मोनिका, डाॅ. तमन्ना व पारूल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें