फोटो संख्या:67- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगडा अहीर में एनएसएस स्वयंसेवक स्टाफ के साथ-
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर में एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया।
प्राचार्य अमर सिंह निम्होरिया ने बताया की मंगलवार को प्रथम चरण में सुप्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. निलेश मुदगिल और सह योगाचार्य पवन कुमार द्वारा स्वयंसेवकों का योगाभ्यास करवाया गया। छात्रों को निरोग रहने के टिप्स दिए गए। दिन के दूसरे चरण में छात्रों ने कार्यक्रम अधिकारी पवन जांगड़ा के नेतृत्व में श्रमदान किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार द्वारा छात्रों को नैतिक एवं व्यावहारिक शिक्षा पर प्रकाश डाला गया। सहप्रभारी नीरज शर्मा द्वारा शिविर में आए अतिथियों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर रामगोपाल, नरेंद्र कुमार, कैलाश देवी, मंजू कुमारी, रूपेश द्वारा स्वयंसेवकों का विभिन्न गतिविधियों में मार्गदर्शन किया गया।