फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई गांधी जयंती

विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के गोहाना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्र
विज्ञापन
गोहाना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैंड पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री भारतीय संस्कृति के दो अनमोल रत्न थे जिनका आज के ही दिन जन्म हुआ था। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए न केवल देश को स्वतंत्रता दिलाई बल्कि पूरी दुनिया को एक नई जीवन दृष्टि दी। इस दौरान कृष्ण लाल सैनी, डाॅ. सुरेश सेतिया, आजाद सिंह दांगी, जिला पार्षद जय सिंह मलिक और रवि इंदौरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें