फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रीराम पार्क में 58.24 लाख से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, सांसद ने किया शुभांरभ

विज्ञापन
श्रीराम पार्क में बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक के कार्य का शुभारंभ करते सांसद रमेश कौशिक। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सांसद रमेश कौशिक ने सोमवार को सेक्टर-14 स्थित श्रीराम पार्क के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। पार्क में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर नगर निगम की ओर से 58.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य अगले छह माह में पूरा किया जाना है। क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि यहां पर एक भव्य पार्क का निर्माण किया जाए। जिससे वह सुबह-शाम यहां व्यायाम, योग व स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए अन्य क्रियाएं कर सकें।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि शहर के सुंदरीकरण में बेहतर पार्क ही नए आयाम स्थापित करते हैं। इन स्थानों पर सुबह-शाम शहर के लोग भ्रमण के लिए आते हैं। इसलिए इन स्थानों पर सभी समुचित व्यवस्थाएं होनी चाहिए। सफाई का विशेष प्रबंध होना चाहिए। शहर के पार्कों का सुंदरीकरण शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करता है। आमजन की सुविधा के सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी पार्कों में उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस दौरान भाजपा नेता ललित बत्रा, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, विकास परूथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें