फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनुबंधित कर्मी की मौत के मामले में सांकेतिक हड़ताल

Sat, 15 Jun 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अनुबंधित बिजली कर्मचारी की मौत को लेकर फाजिलपुर बिजलीघर में अनुबंधित बिजली कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल की।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी ने राजलूगढी गांव के पास बिना परमिशन लिए अनुबंधित कर्मचारी कृष्ण को चालू लाइन पर चढ़ा दिया था। इसके चलते वह झुलस गए थे। अस्पताल में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। कर्मचारियों ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के साथ-साथ परिजनों को मुआवजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत अनुबंध कर्मचारी पानीपत के गांव मनाना निवासी कृष्ण (52) लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। कर्मचारियों ने मृतक कृष्ण के परिवार को न्याय दिलाने और परिजनों को मुआवजा राशि दिलवाने की मांग की। कर्मचारी नेता रविंद्र हुड्डा, बिट्टू ने आरोप लगाया है कि अधिकारी मदद के वादे से मुकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें