फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओटीपी की बौछार कर दो लोगों से 7.41 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले में साइबर ठगी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब साइबर ठगों ने दो लोगों के बैंक खातों से बिना अनुमति करीब 7.41 लाख रुपये निकाल लिए। एक मामले में मोबाइल पर रोजाना करीब 700 संदिग्ध ओटीपी आने के बाद खाते से 4.63 लाख रुपये की निकासी हुई।
वहीं दूसरे मामले में तीन दिन में 2.78 लाख रुपये फोन-पे के माध्यम से डेबिट कर लिए गए। दोनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
रोज आ रहे थे 700 ओटीपी, खाते से निकल गए 4.63 लाख
गांव कथूरा निवासी सुशील ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उन्हें कई दिन तक रोजाना करीब 700 ओटीपी अज्ञात एप्लीकेशन से मिल रहे थे। मोबाइल उनकी मां के बैंक खाते से जुड़ा था और हमेशा उसे वह अपने पास रखते हैं। इसके बावजूद 22 से 31 जुलाई के बीच 41 ट्रांजेक्शन में 4,63,072 रुपये खाते से निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार खाते में यूपीआई सुविधा सक्रिय नहीं थी और न ही उन्होंने कोई ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी कोई गोपनीय जानकारी साझा की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तीन दिन में 2.78 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी
गांव झिंझौली निवासी सुशील कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनके खाते से 22 सितंबर को 93,100, 23 सितंबर को 92,100 और 24 सितंबर को 93,120 रुपये बिना अनुमति डेबिट किए गए। तीनों लेनदेन फोन-पे के माध्यम से हुए। लगातार निकासी के प्रयास होने पर उन्होंने बैंक खाता फ्रीज करा दिया। उन्होंने साइबर थाना में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

साइबर ठगी से ऐसे बचें
साइबर थाना प्रभारी पवन ने बताया कि शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के साथ ओटीपी, यूपीआई, पिन, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। खाते में संदिग्ध लेनदेन दिखते ही बैंक को सूचित कर खाता सुरक्षित कराएं। मोबाइल पर लगातार अनजान ओटीपी आएं तो संबंधित बैंक और पुलिस को जानकारी दें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें