फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वीटी व दीक्षा ने लिखी सबसे सुंदर पटकथा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खरखौदा। कन्या काॅलेज में ड्रामा क्लब की तरफ से पटकथा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 26 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने स्वच्छता के महत्व, समय निर्धारण, कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम व विश्वविद्यालय शिक्षण आदि सामाजिक विषयों पर पटकथा लिखी। प्रतियोगिता में स्वीटी व दीक्षा ने प्रथम, पिंकी व मुस्कान ने द्वितीय और ईशा व प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डाॅ. दर्शना दहिया ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं के मस्तिष्क का विकास होता है। वह समाज के माहौल को गौर से देखकर उसे उसकी समस्याओं से मुक्त करने का प्रयास करती हैं। इस दौरान डाॅ. नमिता, डाॅ. प्रमिला, डाॅ. सारिका मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें