फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रवेश वर्मा के उप मुख्यमंत्री बनने पर ननिहाल में मिठाई बांटी

Fri, 21 Feb 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
photo 32
विज्ञापन
सोनीपत। प्रवेश वर्मा को दिल्ली का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उनके ननिहाल गांव नाहरी में खुशियां मनाई गई। ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे के साथ अपनी खुशी को साझा किया। उनका कहना था कि गांव से प्रवेश का गहरा नाता है।
विज्ञापन

प्रवेश वर्मा के ममेरे भाई पदम सिंह दहिया ने बताया कि उनकी बुआ साहिब कौर की शादी दिल्ली के मुंडका निवासी पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह से हुई थी। अब उनकी बुआ के बेटे प्रवेश वर्मा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री बने हैं। प्रवेश का अपनी ननिहाल से विशेष लगाव रहा है। वह कई-कई दिन तक गांव में रुककर जाते थे। पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की याद में गांव नाहरी में वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। इसमें प्रवेश वर्मा भी पहुंचते रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अब उनके भांजे के उप मुख्यमंत्री बनने से सभी ग्रामीणों को खुशी है। इस दौरान साहब सिंह दहिया, सूबेदार रणजीत सिंह, सेवानिवृत्त एसआई शिव कुमार, दरोगा दलबीर सिंह, देवानंद दहिया, आनंद पहलवान, राजबीर दहिया, विक्रम ठेकेदार, अशोक दहिया, रमेश नंबरदार, बीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें