फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर नीरज की हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। न्यायालय में पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ कातिया की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में अब पुरानी रंजिश और साजिश का एंगल सामने आया है। झज्जर के दुबलधन हॉल गुरुग्राम के सेक्टर-37 सी में रह रहे नीरज की शनिवार को कोर्ट परिसर के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई सत्यवान ने गांव के ही कुछ लोगों के साथ नीरज की पत्नी और उसके परिजनों पर भी षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दुबलधन निवासी सत्यवान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि नीरज उर्फ कातिया का उनकी पत्नी नीतू के साथ दहेज उत्पीडऩ का मामला खरखौदा न्यायालय में चल रहा था। इसी मामले में तारीख होने के कारण नीरज अपने साथियों किलावड़ निवासी अजीत और भापड़ौदा निवासी अमित के साथ कोर्ट में पेशी पर आया था। सुनवाई के बाद तीनों दोपहर करीब सवा बारह बजे न्यायालय से बाहर निकले थे और बस स्टैंड की ओर जाते समय लघु सचिवालय के गेट के पास पीछे से आई ब्रेजा कार ने नीरज को टक्कर मार दी थी।

कार की टक्कर लगने के बाद तीन अज्ञात हमलावर वाहन से नीचे उतरे थे और नीरज पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं थी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया था।
विज्ञापन


भाई ने जताया पुरानी दुश्मनी का शक

सत्यवान ने प्राथमिकी में लिखा है कि उन्हें शक है कि उसके भाई की हत्या में दुबलधन गांव के अमन, साहिल और आर्यन शामिल हैं। उनका आरोप है कि यह लोग पहले भी नीरज के साथ आपराधिक वारदात कर चुके थे और पुरानी रंजिश रखते थे। साथ ही सत्यवान ने नीरज की पत्नी नीतू, उसके भाई विक्की, अमन के रिश्तेदार मुरथल निवासी अमित और माजरा निवासी विकास पर भी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सभी ने षड्यंत्र रचकर भाई की हत्या कराई है।
वर्जन
नीरज की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -जोगिंद्र शर्मा, एसीपी खरखौदा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें