फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब और खाली बोतल के सप्लायर गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव कुमासपुर स्थित ओमैक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट में महंगे ब्रांड की बोतल में सस्ती शराब भरकर बेचने के मामले में सीआईए ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के समालखा का रहने वाला विवेक व करनाल के निसिंग का राजीव हैं। विवेक जहां गिरफ्तार आरोपियों को शराब लाकर देता था तो राजीव खाली बोतल उपलब्ध कराता था। दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने पहले दो आरोपियों को पकड़ कर मामले से पर्दा उठाया था।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ में नियुक्त एसआई अशोक कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों को कार में अवैध शराब सहित पकड़ा था। उनकी पहचान मूलरूप से चरखी दादरी के गांव खेड़ी बूरा फिलहाल ओमेक्स सिटी ई ब्लॉक निवासी टीनू कुमार उर्फ टिंकू तथा मूलरूप से नेपाल के जिला बांके के गांव फतेपुर फिलहाल शाहपुर निवासी प्रचंड कुमार के रूप में हुई थी। वे ओमैक्स सिटी में अपने फ्लैट में महंगे ब्रांड की बोतलों में सस्ती अंग्रेजी शराब भरकर बेचते थे। आरोपी विवेक ने पुलिस को बताया कि वह शराब को चंडीगढ़ से लेकर आता था। उसे ही आगे टीनू कुमार को देता था। वहीं आरोपी राजीव ने बताया है कि वह महंगे ब्रांड की खाली बोतल पंजाब से लेकर आता था। अब पुलिस ने दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्हें लेकर पंजाब व चंडीगढ़ जाया जाएगा। जिससे मामले में अन्य सुबूत जुटाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें