सोनीपत। नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने के चलते सोनीपत स्टेशन पर रुकने वाली तीन ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। 4 जनवरी से सुपर एक्सप्रेस (12460) 11 मिनट बाद और बठिंडा एक्सप्रेस (14507) 15 मिनट पहले सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। 5 जनवरी से पश्चिम एक्सप्रेस (12926) सोनीपत रेलवे स्टेशन पर 21 मिनट पहले पहुंचा करेगी। अपने गंतव्य की ओर से जाने वाले रेल यात्रियों को इन ट्रेनों में सवार होने के लिए सोनीपत रेलवे जंक्शन पर जल्द निकलना होगा।
4 जनवरी से कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (22478/77) का संचालन शुरू हो रहा है। इसके चलते सुपर एक्सप्रेस (12460) सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.50 बजे पहुंचेगी। बठिंडा एक्सप्रेस (14507) सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दोपहर 13:40 बजे और गन्नौर रेलवे स्टेशन पर 13:55 बजे पहुंचा करेगी। 6 जनवरी से अमृतसर-दिल्ली जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस (22488/87) का संचालन शुरू हो रहा है। इसके चलते 5 जनवरी से पश्चिम एक्सप्रेस (12926) सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद 15.00 बजे पहुंचा करेगी।
तीन महीने में दूसरी बाद ट्रेन का समय बदला
रेलवे की ओर से तीन माह पहले नई समय सारिणी जारी की गई थी। 1 अक्तूबर 2023 से सोनीपत स्टेशन पर आने वाले 18 जोड़ी ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया था। उस दौरान एक से पांच मिनट तक ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। नए समय पर ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
कोट
कटरा और अमृतसर से दिल्ली के बीच चलने वाले वंदे भारत ट्रेनों के संचालन शुरू किया जा रहा है। जिसके चलते रेलवे की तरफ से सोनीपत स्टेशन पर रूकने वाले तीन एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुपर एक्सप्रेस, बठिंडा एक्सप्रेस व पश्चिम एक्सप्रेस अब नए समय पर पहुंचेगी।
दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।