सोनीपत। न्यू जीवन नगर में परिवार के साथ किराये पर रह रहे युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। मामले का पता लगते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के रूपनगर स्थित नांगल रोड निवासी सलमान पंवारिया (30) अपने परिवार, पत्नी और बच्चों के साथ न्यू जीवन नगर में रह रहे थे। उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि सलमान मानसिक रूप से परेशान रहते थे। उनको सलमान का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवा कर अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी मुकेश का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम करवा उनको सौंप दिया है।