फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर-100 : आठ केंद्रों पर 1575 विद्यार्थियों ने दी लेवल-1 की परीक्षा

Wed, 07 Feb 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपर-100 की परीक्षा
विज्ञापन
सोनीपत। मेधावी विद्यार्थियों को नीट, जेईई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करवाने के लिए मंगलवार को सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 1575 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 380 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि परीक्षा को लेकर 2179 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने मेधावी विद्यार्थियों को नीट, जेईई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करवाने के उद्देश्य से सुपर-100 योजना की शुरुआत की है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाती है। विद्यार्थियों के रहने, खाने-पीने और पढ़ाई का खर्च भी शिक्षा विभाग ही वहन करता है। योजना के तहत मंगलवार को सुपर-100 की लेवल-1 की परीक्षा हुई। इसमें 80.56 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों का चयन दूसरे चरण की परीक्षा के लिए किया जाएगा। इसमें चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
2179 ने करवाया था पंजीकरण
सुपर-100 की परीक्षा के लिए निर्धारित 31 जनवरी तक 2179 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। हालांकि इनमें से 1955 विद्यार्थियों ने ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किए। शिक्षा अधिकारियों की मानें तो शेष 224 विद्यार्थियों ने या तो एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, या फिर उन्होंने अपने परीक्षा केंद्र में फेरबदल करते हुए दूसरे जिले में चले गए हैं। परीक्षा को लेकर जिले के सोनीपत खंड में दो और अन्य छह खंडों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन


ओएमआर शीट पर दिया पेपर
सुपर-100 की परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। हालांकि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होन से एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रही। इसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा।


कहां कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

खंड परीक्षा केंद्र कुल विद्यार्थी उपस्थिति
सोनीपत : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा 266 - 202
सोनीपत : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन 248 - 193

राई : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवांमील 326 - 254
गन्नौर : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर 303 - 250
मुंडलाना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुंडलाना 211 - 184
कथूरा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भैंसवान खुर्द 168 - 110
गोहाना : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना 213 - 177
खरखौदा : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा 220 - 205

वर्जन

सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा मंगलवार को आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर पंजीकृत 2179 विद्यार्थियों में से 1955 विद्यार्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए थे। इनमें से 1575 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 380 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में उपस्थिति 80.56 फीसदी रही। - सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें