फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहाड़ों के विहंग्म दृश्य के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी ‘समर स्पेशल’

Sat, 13 Apr 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। इस साल गर्मी में रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए समर स्पेशल ट्रेन के रूप में अच्छी सौगात दी है। गर्मी में पहाड़ों के विहंग्म दृश्य का नजारा लेते हुए शीतल हवाओं के बीच यात्री ट्रेन से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा तक आसानी से जा सकेंगे। विशेष ट्रेन (04075/04076) का संचालन 28 अप्रैल से होगा। 1 जुलाई तक यह ट्रेन नई दिल्ली व श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच 38 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशन पर रूककर आगे जाएगी। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों के यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन


ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने ग्रीष्मकालीन विशेष ( समर स्पेशल) ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को आरक्षित (रिजर्वेशन) टिकट लेना होगा। ट्रेन में सामान्य, वातानुकूलित व स्लीपर कोच की व्यवस्था होगी। नई दिल्ली से इस ट्रेन का संचालन 28 अप्रैल से शुरू होगा। 30 जून तक रात 11.43 बजे यह ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन हर बुधवार व रविवार को नई दिल्ली से चलेगी। अगले दिन यह ट्रेन कटरा सुबह 11.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 29 अप्रैल से 1 जुलाई तक रात 9.18 बजे कटरा से चलेगी। यह ट्रेन हर वीरवार व सोमवार को चलेगी। अगले दिन यह ट्रेन सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी।



स्टेशन आगमन (04075) वापसी (04076)



नई दिल्ली 23.43 9.30

सोनीपत 00.26 7.50

पानीपत 00.58 7.10

करनाल 01.25 6.37

कुरुक्षेत्र 01.50 6.10

अंबाला कैंट 02.35 5.30

ढांडरी कलां 04.06 4.00

जालंधर कैंट 05.26 2.50

पठानकोट कैंट 07.15 1.00

जम्मूतवी 09.15 23.10

उधमपुर 11.08 21.48

कटरा 11.40 21.18

वर्जन

यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक 28 अप्रैल से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। सिर्फ आरक्षित टिकटों के जरिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में सफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें