संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोहाना के गांव कासंडी के सुमित मलिक ने रजत पदक जीता है। इसको लेकर गांव में खुशी का माहौल है।
बुल्गारिया के समोकोव में आयोजित हो रही कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान सुमित के पदक जीतने पर गांव में वीरवार को खुशी मनाई गई। सुमित वह खरखौदा के अश्विनी अखाड़ा में अभ्यास करते हैं।
पहलवान सुमित मलिक ने 57 किलो भार वर्ग में फाइनल तक पहुंचे और रजत पदक जीता। सुमित ने जापान के साकामोतो रिन से 10-10 की बराबरी कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
क्वार्टर फाइनल में अजरबेजान के बागिरोव वासिफ को 9-2 से हराया। सेमीफाइनल में मोल्दोवा के बल्गारू लान को 11-3 से हराकर फाइनल में स्थान पाया। हालांकि उन्हें फाइनल में तुर्किये के ओजदामिरोव मैगोमेद सियाख से 8-5 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। प्रशिक्षक अश्विनी ने बताया कि सुमित बेहतरीन पहलवान हैं। वह लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं।