सोनीपत। गांव निजामपुर की पंच सुमन देवी को वीरवार को सर्वसम्मति से कार्यवाहक सरपंच बनाया गया। कथूरा खंड के बीडीपीओ पूनम चंदा की देखरेख में उनके कार्यालय में चुनाव कराया गया। 12 में से नौ पंच चुनाव में शामिल होकर सुमन देवी को सरपंच बनाने पर सहमति जताई।
उपायुक्त सुशील सारवान ने 21 नवंबर को जांच रिपोर्ट के आधार पर गांव निजामपुर की सरपंच राधिका को निलंबित कर दिया था। उपायुक्त ने बीडीपीओ को ग्राम पंचायत की समस्त चल-अचल संपत्ति का चार्ज लेकर बहुमत वाले पंच को सौंपने के आदेश दिए थे।
इस पर बीडीपीओ पूनम चंदा की देखरेख में वीरवार को चुनाव कराया गया। वार्ड सात से पंच सुमन देवी ने कार्यवाहक सरपंच के लिए आवेदन किया। उनके नाम पर अन्य पंचों ने सहमति दी। इस मौके पंच सुनीता, संदीप, प्रदीप, कृष्ण, दीपक व अन्य पंच रहे।