फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी महिला कर्मी के साथ सहमति संबंध में रहने वाले युवक का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। प्याऊ मनियारी स्थित कॉलोनी में किराए पर रहने वाले युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। युवक अपनी साथी महिला कर्मी के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

यूपी के कन्नौज जिले के गांव कांकरपुर के सत्यराम (25) फिलहाल प्याऊ मनियारी में सुनील के मकान में किराए पर रहता था। रविवार को सत्यराम का शव कमरे में चुनरी पर फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि सत्यराम कुंडली की एक कंपनी में काम करता था और अपनी कंपनी में कार्यरत महिला कर्मी के साथ सहमति संबंध में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 के तहत कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।
रविवार को जाना था घर, अब शव पहुंचा
सत्यराम का शव लेने आए उसके भाई सीपू ने बताया कि उसके भाई ने शनिवार शाम को फोन कर कहा था कि वह रविवार सुबह घर के लिए रवाना होगा। उसका भाई लॉकडाउन के कारण लंबे समय से घर नहीं जा सका था। अब उसका शव ही गांव जाएगा। उसके साथ रहने वाली लड़की के बारे में परिवार के सदस्यों को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें