फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कलेक्टर-सर्किल रेट के प्रारूप पर आमजन से कल तक मांगे सुझाव-आपत्तियां

Sun, 29 Mar 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए कलेक्टर-सर्किल रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर रेट के प्रारूप तैयार किए गए हैं। इन पर आम जनता से सुझाव एवं आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि आमजन 30 मार्च तक प्रस्तावित कलेक्टर रेट के संबंध में अपनी आपत्तियां एवं सुझाव दे सकते हैं ताकि प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद अंतिम कलेक्टर रेट निर्धारित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि कलेक्टर रेट संपत्ति के पंजीकरण के लिए निर्धारित न्यूनतम दर होती है इसलिए इन दरों का निर्धारण पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ किया जा रहा है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि प्रस्तावित कलेक्टर रेट के संबंध में अपने सुझाव एवं आपत्तियां निर्धारित समय अवधि के भीतर संबंधित कार्यालय में अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि अंतिम दरें तय करते समय आमजन के सुझावों को शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें