फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हवा चलने से घुटती सांसों को मिली राहत

Fri, 24 Nov 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हवा का प्रवाह तेज होने से छाई स्मॉग की चादर कम हुई है। इससे जिले में वायु गुणवत्ता का स्तर मध्यम श्रेणी में आ गया है। एक दिन पहले तक तक यह बहुत खराब स्थिति में बना हुआ था। एक्यूआई कम होने से सांस के मरीजों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह-शाम स्मॉग की चादर छा रही थी। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा था। बुधवार को भी जिले में वायु गुणवत्ता का स्तर 348 दर्ज किया गया था। जिसे बेहद खराब स्थिति माना जाता है। हालांकि वीरवार को उसमें सुधार हुआ है। प्रदूषण का स्तर गिरने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में हो रही परेशानी से राहत मिली। प्रदूषण का स्तर 191 दर्ज किया गया। दोपहर को तो यह 161 तक पहुंच गया था। हालांकि देर शाम इसमें थोड़ी वृद्धि हो गई। वातावरण में पीएम 10 का स्तर 270 दर्ज किया गया। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र राणा ने बताया कि एक्यूआई का स्तर बेहद खराब स्थिति में बना था। जिससे सांस के मरीजों की समस्या बढ़ गई थी। एक्यूआई में कमी आना उनके लिए राहत भरा है। इससे उनकी दिक्कत कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें