गोहाना। गोहाना के कॉलेज मोड पर सुदर्शन द्वार बनाने का काम शुरू कर दिया गया। कॉलेज मोड के पास खोदाई का काम भी शुरू हो गया है। अधिकारियों के अनुसार 34 लाख रुपये की लागत से द्वार तैयार किया जाएगा। इसके बाद शहर की सुंदरता बढ़ेगी। नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने बताया कि सुदर्शन द्वार का निर्माण कार्य नगर परिषद की तरफ से किया जा रहा है। सनातन धर्म कमेटी की मांग पर नप की तरफ से 34 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। सुदर्शन द्वार का काम 15 से 20 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अन्य महापुरुषों के नाम पर और भी द्वार बनाए जाएंगे।