फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो स्कूल में पेड़ पर फंदा लगाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। गांव भैंसवान खुर्द के युवक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सफाई कर्मी जब स्कूल में पहुंचा तो वारदात का पता लगा। सफाई कर्मी ने इसकी सूचना शिक्षकों को दी। शिक्षकों ने भैंसवान चौकी पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। युवक को वेल्डिंग की दुकान पर नहीं जाने के चलते उसकी मां ने डांट दिया था। जिसके चलते ही युवक के फंदा लगाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

गांव भैंसवान खुर्द निवासी राजू (21) गोहाना में एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। रविवार को छुट्टी के बाद वह सोमवार को भी दुकान पर नहीं गया। सोमवार को जब वह घर पहुंचा तो दुकान पर नहीं जाने के चलते उसकी मां ने राजू को डांट दिया। जिसके बाद वह घर से बाहर आ गया। जब राजू घर नहीं लौटा तो घर वालों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। मंगलवार को जब गांव के राजकीय स्कूल में सफाई करने के लिए कर्मचारी पहुंचा तो वह लाइब्रेरी की सफाई करने के बाद कूड़े को पीछे डालने गया। उसे नीम के पेड़ पर रस्सी पर राजू का शव लटकता मिला। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजू के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि इसी पेड़ पर करीब 5 साल पहले भी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें