फोटो 13: सोनीपत में ककरोई चौक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंकते एसयूसीआई कम्य
सोनीपत। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ककरोई चौक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाया। साथ ही गाजा युद्ध समाप्त करने के लिए 20-सूत्री शांति योजना की घोषणा करने की निंदा की गई।
पार्टी के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि शांति प्रस्ताव से गांजा पर पूरा नियंत्रण अमेरिका के नेतृत्व में रहेगा। इस वजह से वह यहां अरब जगत में अपनी दखलअंदाजी और ज्यादा बढ़ाएगा। इसलिए एसयूसीआई कार्यकर्ताओं की मांग है कि अमेरिका दखलअंदाजी बंद करे और फिलीस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता दी जाए। इस दौरान ईश्वर सिंह राठी, इंद्रसिंह, हरिप्रकाश, वीरेंद्र सिंह दहिया, जयकरण दहिया, ईश्वर सिंह दहिया, राजवीर सिंह, मुख्तार खान, मेहर सिंह मौजूद रहे।