फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में लगेगा सबमर्सिबल, जल्द खेल सकेंगे खिलाड़ी

Sat, 12 Oct 2024 05:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-4 स्थित खेल परिसर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर अब खिलाड़ी जल्द अभ्यास शुरू कर सकेंगे। पानी की कमी के चलते यहां खिलाड़ियों को अभ्यास से वंचित रहना पड़ रहा है। अब मैदान में सबमर्सिबल लगाने के लिए निगम अधिकारियों ने टेंडर लगा दिया है। मैदान का जाल ठीक कर दिया गया है। साथ ही महिला खिलाड़ियों के लिए मैदान पर चेंजिंग रूम बना दिया गया है।
विज्ञापन

खेल परिसर के एस्ट्रोटर्फ मैदान में मरम्मत का कार्य करीब आठ महीने पहले शुरू किया गया था। हॉकी प्रशिक्षक अनिल ने बताया कि मैदान पर जल्द ही सभी कमियों को दूर कर दिया जाएगा। इसके लिए मैदान पर कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि मैदान पर बने एस्ट्रोटर्फ की सफाई का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम के जेई संदीप खोखर ने बताया कि मैदान पर सबमर्सिबल लगाने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। सबमर्सिबल लगने के बाद ही मैदान में छह स्प्रिंकलर गन लगाई जाएंगी। आचार संहिता लगने के कारण सबमर्सिबल लगाने का कार्य बीच में रुक गया था। अब आचार संहिता हटने के बाद मैदान को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मैदान में पानी की व्यवस्था होने के बाद ही एस्ट्रोटर्फ की सिलाई व मरम्मत कार्य पूरा किया जा सकेगा।
एस्ट्रोटर्फ की सिलाई व स्प्रिंकलर गन लगाने का कार्य शेष
हॉकी मैदान की मरम्मत के लिए 17 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। उसके बाद मैदान में सबमर्सिबल की पानी की मोटर फंस गई थी, इसकी वजह से बजट बढ़ गया है। मैदान में अभी एस्ट्रोटर्फ की सिलाई व छह स्प्रिंकलर गन लगाने का कार्य शेष हैं। अब निगम के अधिकारियों ने सबमर्सिबल लगाने को प्रयास शुरू कर दिया है। इससे जल्द ही मैदान खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


खेल परिसर में बने हॉकी मैदान को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही मैदान में सबमर्सिबल लगाया जाएगा। इसके बाद स्प्रिंकलर गन व अन्य कार्य किए जाएंगे। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें