फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह गांवों में बनाए जाएंगे उप स्वास्थ्य केंद्र

Fri, 03 Oct 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। छह गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवन बनाए जाएंगे। पिनाना, गुहणा, झुंडपुर, कटवाल, कथूरा व निजामपुर में नए भवन बनाए जाएंगे। प्रत्येक पर 47.3 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से टेंडर लगाया गया है। इससे पहले पिछले माह पांच गांवों के भवनों का टेंडर लगाया गया था।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भवन बनाने का निर्माण शुरू कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए छह गांवों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। केंद्रों के बनने से न सिर्फ ग्रामीणों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही मिलेंगी, बल्कि टीकाकरण अभियान को भी नई गति मिलेगी।
साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए शहर के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पंचायती राज विभाग की ओर से भवनों के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंचायती राज विभाग ने बड़वासनी, मोई हुड्डा, सोहटी, महलाना और बली कुतुबपुर गांव में बनने वाले भवनों को लेकर पिछले माह टेंडर लगाया था।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए छह और गांव में भवन निर्माण के लिए टेंडर लगाया है। ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से इनका निर्माण कराया जाएगा। उनके लिए ग्रामीण व जनप्रतिनिधि काफी से मांग कर रहे थे। उप स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद चिकित्सा अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति होने से ग्रामीणों को लाभ होगा।

जिले के छह और गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- कुलबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें