गोहाना। गांव बरोदा स्थित राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नए सत्र से कैंटीन की सुविधा मिलेगी। महाविद्यालय की कैंटीन में विद्यार्थियों को न्यूनतम रेट पर सामान उपलब्ध होगा। राजकीय महाविद्यालय बरोदा के उप-प्राचार्य पवन लठवाल ने बताया कि कैंटीन खोलने को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने पत्र भी जारी किया है। कैंटीन में विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाएगा। पत्र में कैंटीन में सामान रखने व पकाने को लेकर भी गाइडलाइन जारी की है। वहीं कैंटीन संचालक को सरकारी उपक्रमों की खाद्य सामग्री रखनी होगी।