फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह साल की मासूम से दरिंदगी व जानलेवा हमला करने के दोषी को 20 साल कैद

Thu, 08 Aug 2024 06:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र ने मुरथल थाना क्षेत्र के गांव में कमरे के बाहर खेल रही मासूम को उठाकर ले जाने के बाद उसके साथ दरिंदगी करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल कैद व 1.68 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से एक लाख रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। जुर्माना अदा न करने पर डेढ़ साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला महोबा निवासी बच्ची के परिजनों ने 10 अगस्त, 2023 को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि उनका परिवार मुरथल थाना क्षेत्र के गांव में किराए पर रहता है। उनकी छह साल की बच्ची 9 अगस्त, 2023 की रात करीब आठ बजे कमरे के बाहर खेल रही थी। उसके बाद वह सुबह खेत में बेसुध मिली थी। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। बच्ची से दरिंदगी करने के बाद उसे गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया था। बच्ची को गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी जसपाल सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए मूलरूप से बिहार के कटिहार निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया था। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। अब मामले में सुनवाई के बाद एएसजे नरेंद्र ने आरोपी को दोषी करार दिया। उसे विभिन्न धाराओं में 20 साल कैद व 1.68 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें