फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नए शैक्षणिक सत्र में छात्राओं का किया स्वागत

Sat, 27 Jul 2024 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य वीरेंद्र दहिया की अगुवाई में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पाने वाली छात्राओं का स्वागत किया गया। छात्राओं को महाविद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य वीरेंद्र दहिया ने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा से ही छात्राओं को शिक्षा के साथ खेलों व अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ाने का है। कार्यक्रम में डॉ. योगिता ने नई शिक्षा नीति के तहत हुए दाखिलों के बारे में बताया। साथ ही डाॅ. दर्शना दहिया ने खेलों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। डाॅ. सीमांत व डाॅ. सुमिता ने अंग्रेजी विभाग के बारे में छात्राओं को अवगत करवाया। वहीं डाॅ. सारिका ने कालेज के ड्रामा क्लब, कानूनी साक्षरता क्लब, एंटी रैगिंग क्लब के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें