फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राई औद्योगिक क्षेत्र में 101 पौधे लगाकर पर्यावारण संरक्षण का दिया संदेश

Sat, 27 Jul 2024 04:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। राई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं निगम पार्षद पुनीत राई ने पौधरोपण किया और लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण करने की अपील की। अभियान के तहत 101 पौधे लगाए गए। निगम पार्षद पुनीत राई ने कहा कि राई औद्योगिक क्षेत्र में पौधे लगाकर क्षेत्र को हरा भरा बनाने का संदेश दिया गया है। अभियान में निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, एचएसआईआईडीसी के एजीएम वीरेंद्र कादियान, कार्यकारी अभियंता रोबिन बाठला, उपमंडल अभियंता ओम प्रकाश, कनिष्ठ अभियंता नवीन चौहान ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह की मुहिम लगातार चलाने का संकल्प लिया। इस दौरान पवन दुग्गल, राकेश कौशिक, प्रवेश शर्मा, राकेश त्यागी, सौरभ त्यागी, नरेश पांचाल, लवकुश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें