फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं को आपातकालीन स्थितियों से निपटने का दिया प्रशिक्षण

Fri, 03 Apr 2026 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम उपचार और आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और सेंट जॉन एम्बुलेंस के सहयोग से संपन्न हुआ। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी ने कहा कि ऐसे शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल हैं। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आपात स्थिति में सही और त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है। विशेषज्ञों ने सीपीआर, फ्रैक्चर, रक्तस्राव रोकने और अन्य प्राथमिक उपचार के व्यावहारिक तरीके बताए। शिविर में 67 विद्यार्थियों और 4 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. पूजा गुलाटी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें