फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्रों को दी न्याय के प्रति सजग रहने की सीख

Tue, 12 Aug 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी (ऑनर्स) बैच 2025-30 में नवांगुत छात्रों के लिए साप्ताहिक छात्र प्रेरणा कार्यक्रम दीक्षारंभ का समापन किया गया। कुलपति प्रो. डॉ. देविंद्र सिंह ने समापन समारोह का दीप प्रज्वलन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने छात्रों को न्याय, नैतिकता, संवैधानिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की सीख दी। अतिथि के रूप में अपीलीय अधिकरण (जब्त संपत्ति) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी, राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन, हरियाणा राज्य विद्युत आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग, राई स्थित खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार, गाजियाबाद केंद्रीय जांच प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक आईपीएस सचिन गुप्ता, इंडिगो ग्रुप के चेयरमैन विनीत कुमार ने शिरकत की।
अतिथियों ने छात्रों को विधिक क्षेत्र की व्यावहारिक चुनौतियों, न्याय प्रणाली में नैतिक मूल्यों की आवश्यकता, राष्ट्र निर्माण में कानून की भूमिका पर विचार साझा किए। कुलपति ने कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए एक मार्गदर्शक अनुभव रहा बल्कि विश्वविद्यालय के समग्र दृष्टिकोण, शैक्षिक प्रतिबद्धता व मूल्य आधारित शिक्षा पद्धति का प्रमाण भी प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन

इससे जीवन में ज्ञान, अनुशासन, संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्वों का समावेश होगा। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल विधिक शिक्षा प्रदान करना नहीं बल्कि ऐसे युवा तैयार करना है जो न्याय प्रणाली के सजग प्रहरी बने। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखें।
उन्होंने घोषणा की कि विश्वविद्यालय आगामी वर्षों में अनुसंधान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को क्रियान्वित करेगा। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. डॉ. आशुतोष मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें