फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं को वित्तीय साक्षरता और प्रबंधन का पाठ पढ़ाया

Fri, 14 Feb 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में वित्तीय सशक्तिकरण विषय पर आयोजित निवेशक जागरूकत
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में निवेश के माध्यम से वित्तीय सशक्तीकरण विषय पर निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 185 छात्राओं को वित्तीय साक्षरता का पाठ पढ़ाया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को निवेश करने के लिए जागरूकता के साथ पूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संयोजन में गठित वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद स्थायी समिति के अंतर्गत आयोजित निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व डीजीएम सूर्यकांत शर्मा व प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता के साथ वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी। सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि लंबी अवधि के निवेश में जोखिम प्रबंधन के साथ कैसे वित्तीय सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं। हमें मुद्रस्फीती व करों के प्रभावों को ध्यान में रखते हुए अपनी वित्तीय योजना बनानी चाहिए। उन्होंने निवेश करने के विकल्पों पर चर्चा करते हुए पीपीएफ, एनएससी, किसान विकास पत्र, आरबीआई बॉन्डस, समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रियल एस्टेट व डिजिटल गोल्ड भी निवेश के बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
छात्राओं ने मुख्य वक्ता के कार्टून वाला चित्र तैयार कर उन्हें भेंट किया। उप प्राचार्य डाॅ. सुमन नासा ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन खुशी और कशिश ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. निशा खुराना, डाॅ. आशा चावला, डाॅ. पूजा गुलाटी, डाॅ. सोनिया मित्तल, महिमा हुड्डा, रुचिका विरमानी, वंदना, मीना कालरा, कीर्ति सतीजा, रश्मि व कामिनी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें