गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता गतिविधि के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय चुनाव आयोग के स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम) अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. श्वेता सिंह ने किया। उन्होंने शिक्षाविद भगत फूल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।
प्रो. श्वेता सिंह ने बताया कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है, मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आसपास के लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने इस दौरान उपस्थित शिक्षकों व छात्राओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलवाई। उन्होंने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी होम साइंस की छात्रा स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में आश्वी, सीमा व तन्नू ने दूसरा और पूजा, मनीषा, काजल, कीर्ति व तन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम बीपीएस विश्वविद्यालय के जनसंपर्क कार्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान निदेशक जनसंपर्क ले. कर्नल डॉ. अनिल बल्हारा, डॉ. पल्लवी, डॉ. सुमन दलाल, डॉ. अंशु भारद्वाज, डॉ. मुकेश धनखड़, डॉ. सुशीला व डॉ. इला उपस्थित रहे।