फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 17 दिसंबर को प्रदर्शन करेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी

Sat, 29 Nov 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद रिटायर्ड कर्मचारी संघ के
विज्ञापन
सोनीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को गोहाना रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में हुई। बैठक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भनवाला ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर हो रहे हमलों से बचने के लिए संगठन मजबूत करने पर बल दिया। 17 दिसंबर को देशभर में उपायुक्त कार्यालयों पर धरना देकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। जयवीर राठी व जिले सिंह ने कहा कि 22 व 23 फरवरी 2026 को सैनी धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में जिलेभर के सेवानिवृत्त कर्मचारी हिस्सा लेंगे। मंच संचालन शीलक राम मलिक व सतबीर धनखड़ ने किया। इस दौरान राज्य वरिष्ठ उप प्रधान बलवान सिंह नांदल, राज्य सचिव कृपाल सिंह नैन, मास्टर बलराज सिंह, जयभगवान दहिया, हवासिंह, सुल्तान सिंह, अशोक, दयानंद, रामकरण व रितूराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें