फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने मशरूम उत्पादन का लिया प्रशिक्षण

Sat, 30 Aug 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की जैव प्रौद्योगिकी विभाग की छात्राओं को उद्यमिता पखवाड़ा के तहत क्षेत्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए इस प्रकार के आयोजनों का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जैव प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्ष डाॅ. प्रगति के नेतृत्व में प्राध्यापिका डाॅ. सविता, डाॅ. कुसुम, लैब अटेंडेंट विक्की के नेतृत्व में 53 छात्राओं ने मशरूम अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. अजय यादव, अजय वर्मा ने छात्राओं को मशरूम उत्पादन के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। इनमें बीजाणु अंकुरण, माइसेनिलयम का निर्माण, त्रिमोर्डिया का निर्माण, फलन जैसे चरण शामिल रहे।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने छात्राओं को मशरूम उत्पादन के फायदे व उद्यमिता के तौर पर विकसित करने के प्रति जागरूक भी किया। अंत में छात्राओं को मशरूम उत्पादन पर आधारित फिल्म दिखाकर लैब में बीज उत्पादन प्रक्रिया, उत्पादन स्थल संबंधित जानकारी दी गई।
ऑनलाइन निबंध लेखन में शीतल प्रथम
जीवीएम कन्या महाविद्यालय में जीजीडीएसडी काॅलेज पलवल के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में शीतल ने प्रथम, उर्वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेता छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संयोजक प्राध्यापिका अनीता सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें