गोहाना। शहर में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को खंडस्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल श्योराण ने शिरकत की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में एकल गायन में नव्या ने प्रथम, मोइन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कों में रीतिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गायन में ईशांत, प्रतिक, यशु, हिमांशु, उत्कृश, अरुण व हार्दिक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकारी स्पर्धा में प्रथम स्थान पर प्रिंस, द्वितीय स्थान पर आसिफ और तृतीय स्थान पर रावत रहा। साथ ही चित्रकारी स्पर्धा में लड़कियों में आफरीन ने प्रथम, नंदनी ने द्वितीय, लवली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगमंच स्पर्धा में नीतिका व हर्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी अनिल श्योराण व प्राचार्य सतेंद्र दहिया ने सम्मानित किया। इस अवसर पर गौरव कपूर, सरोज व बलराज मौजूद रहे।