फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्ष परीक्षा, अंक व डिग्री तक सीमित न रखें विद्यार्थी : कुलपति

Tue, 25 Aug 2026 07:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुए दीक्षारंभ कार्यक्रम में शामिल न
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। नवागंतुक विद्यार्थी चार वर्ष केवल परीक्षा, अंक और डिग्री तक सीमित न रखें। विश्वविद्यालय में प्रवेश विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह बातें दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम में कहीं।

विद्यार्थियों को विचार करना चाहिए कि वह किस प्रकार के पेशेवर बनना चाहते हैं। किस प्रकार के नागरिक बनना चाहते हैं। जिस भारत में वह अपना भविष्य बनाएंगे, उस भारत के निर्माण में उनकी क्या भूमिका होगी। वर्ष 2047 का विकसित भारत कैसा होगा, यह केवल राष्ट्रीय प्रश्न नहीं है बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी से जुड़ा है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि दुनिया अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, जैव प्रौद्योगिकी, उन्नत विनिर्माण, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा जैसी तकनीकें आने वाले दशकों में मानव जीवन, उद्योग व अर्थव्यवस्था का स्वरूप बदलने वाली हैं। तकनीकी परिवर्तन अकेला नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ जलवायु परिवर्तन, जल एवं ऊर्जा की उपलब्धता, खाद्य सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, बेरोजगारी, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता जैसी गंभीर चुनौतियां भी सामने हैं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमित कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुरेश वर्मा, डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. एमएन मिश्रा, एडमिशन कोऑर्डीनेटर प्रो. दिनेश सिंह, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें