फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि और क्षमता के अनुसार कॅरिअर चुने विद्यार्थी : अजय

Tue, 10 Feb 2026 04:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :01 : सोनीपत के खरखौदा कन्या महाविद्यालय में एक्सटेंशन कम्युनिटी लेक्चर के दौरान मौजूद छात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं कॅरिअर विकल्पों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्राचार्य सूरज कुमार यादव के नेतृत्व में एनएसएस एवं आउटरीच सेल के संयुक्त तत्वावधान में एक्सटेंशन कम्युनिटी लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आउटरीच सेल प्रभारी डाॅ. सुषमा ने की।
बीट्स मोहाना से पहुंचे अजय ने एमबीए, पत्रकारिता, ग्राफिक डिजाइनिंग, डिजिटल मीडिया, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्सों के बारे में बताते हुए प्रवेश परीक्षा की तैयारी की रणनीति साझा की। अजय ने छात्राओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कॅरिअर चुनने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. सूरज प्रकाश यादव ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री ही नहीं बल्कि कौशल, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर प्रयास भी आवश्यक हैं। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने, समय का सही उपयोग करने और अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट दृष्टि विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनएसएस क्लब की सदस्य डाॅ. पूनम यादव एवं मीनाक्षी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें