फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भी भाग ले विद्यार्थी : सुरेश

Thu, 09 Jan 2025 05:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्षमता निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्राओं को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अनुभव साझा किए। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सेवा ट्रस्ट (यूके) इंडिया के जिला प्रधान सुरेश वत्स ने शिरकत की।
विज्ञापन

शिविर का संचालन प्राध्यापिका दर्शना ने मंच संचालन किया। मुख्य अतिथि सुरेश वत्स ने एनएसएस की टीम को शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सभी को सफाई, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर योगदान दे सकती है। वहीं, हिंदी प्राध्यापक दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों को महान सामाजिक कार्यकर्ताओं की जीवनी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संस्था सेवा ट्रस्ट (यूके) इंडिया की तरफ से करीब 100 छात्राओं व स्टाफ सदस्यों को इम्युनिटी बूस्टर किट भेंट की गई। प्राचार्य सुमन बाला ने बताया कि शिक्षा से ही भविष्य में ऊंचाइयां छुई जा सकती है। शिविर के दौरान पहलवान हवा सिंह आंतिल, डाॅ. यशपाल आर्य, सुनील, संगीता, रितु राज, योगिता डागर, पूनम देवी, अरुण दहिया व सुनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें