फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में साझा किया विज्ञान का ज्ञान

Thu, 04 Dec 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के मॉडल टाउन ​स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला, मॉडल, नाटक जैसी विभिन्न श्रेणियों में आयोजित की गई प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 12वीं तक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सात विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी श्रेणी के अनुसार विज्ञान के प्रति अपने ज्ञान को साझा किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने कहा कि विद्यार्थी ऐसी गतिविधियों में भाग लेकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। कार्यक्रम नोडल अधिकारी प्राचार्य संजीव दहिया के नेतृत्व में मुख्य समन्वयक अंजू व सुनील ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभारी।
कार्यक्रम संचालन में एबीआरसी मोनिका दहिया, अंजू, संगीता, रितु, ईशा, ममता, मनजीत, वंदना, सुमन, परमजीत, हरेंद्र, बीआरपी शशि प्रभा, सुषमा ने अपना सहयोग दिया।

फोटो 02- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें