02...पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देशभ
रोहतक। पं नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सिंह सांगवान रहे। मंच संचालन डॉ. प्रवीण गोयल ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने देशभक्ति गीत, रागिनी, कविता, कव्वाली विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन ऑपरेशन सिंदूर प्रस्तुति के साथ किया गया। फाइन आर्ट्स क्लब की ओर से बीसीए भवन में रंग दे तिरंगा थीम पर विभिन्न फाइन आर्ट्स प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में गुरकीरत ने प्रथम स्थान, मेहक ने द्वितीय स्थान तथा परिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. सुशील दलाल, डॉ. गुलशन, डॉ. कुलदीप मलिक, डॉ. अंजु , डॉ. विनीत कौशिक व अन्य उपस्थित रहे। संवाद