26...मायना गांव में एनएसएस शिविर के दौरान उपस्थित महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की स्वं
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय ने मायना गांव में शनिवार को सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के पांचवें दिन विविध शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सोफिया जाखड़ एवं डॉ. सविता मलिक के मार्गदर्शन में किया गया। दिन की शुरुआत योग एवं ध्यान सत्र से हुई, जिसका संचालन वीना फोगाट एवं सोनिया ने किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को ध्यान के लाभ बताते हुए एकाग्रता, तनाव प्रबंधन, संतुलित आहार एवं पर्याप्त नींद के महत्व पर प्रकाश डाला। ज्योति महेश्वरी स्नेकोशॉपी की मालिक ने विचारों से कार्यान्वयन तक एक स्टार्टअप यात्रा विषय पर व्याख्यान दिया। सीएचओ निशा यादव ने किशोरियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व एनीमिया से बचाव पर जानकारी दी। मंजू राणा ने घरेलू हिंसा एवं महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की। नीलम हुड्डा ने मोती की खेती के माध्यम से आत्मनिर्भरता पर जानकारी साझा की। ब्रिगेडियर एमएस हुड्डा के ध्यान सत्र से स्वयंसेविकाओं ने सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। संवाद