फोटो .सोनीपत के हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रदर्शनी का अवलोकन करती प्राध्यापिकाएं। स्रोत:
सोनीपत। हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में वीरवार को नवोन्मेष परियोजना प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें करीब 30 टीमों के 102 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी टीम ने प्रथम, डोबेशन ट्रांसपेरेंसी प्लेटफॉर्म टीम ने द्वितीय और प्लांट हाइड्रेशन सिस्टम टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के निर्णायक उद्यमी निशांत कुमार और राइकोन लैब्स के निदेशक धीरज तहान रहे। कॉलेज निदेशक डॉ. डीपी सिंह ने छात्रों को नवाचार के लिए प्रेरित किया जबकि चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने मेहनत और समर्पण का संदेश दिया। संवाद