फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक्सपोजर विजिट पर रवाना हुई पीएमश्री मुरथल अड्डा की छात्राएं

Sat, 22 Feb 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21- सोनीपत के मुरथल अड्डा ​स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओ - फोटो : rajori news
विज्ञापन
सोनीपत। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा की छात्राओं को एक्सपोजर विजिट पर ले जाया गया। स्कूल प्राचार्य सुमन बाला के नेतृत्व में छात्राओं ने दिल्ली साइंटिफिक वैल्यू प्लेसिस, राष्ट्रपति भवन, भारत मंडपम प्रगति मैदान टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी व अमृत उद्यान का भ्रमण किया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना संयोजक नवीन गुलिया ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने ज्ञानवर्धन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) डॉ. अतर सिंह ने बताया कि यह एक्सपोजर विजिट हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित की जा रही हैं। इसमें जिले के प्रथम व द्वितीय फेज के सभी नौ पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रथम फेज के तीन पीएमश्री स्कूलों के 1415 विद्यार्थी व द्वितीय फेज के छह पीएमश्री विद्यालयों से 1669 विद्यार्थी राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र दिल्ली व पीएम संग्रहालय दिल्ली का भ्रमण कर रहे हैं।
एपीसी डॉ. अतर सिंह ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत होगी और विद्यार्थियों को नवाचार पर आधारित आइडिया विकसित करने का मौका मिलेगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की तरफ से 500 रुपये प्रति विद्यार्थी के हिसाब से यातायात खर्च, भोजन व अन्य प्रबंधन के लिए बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा की प्राचार्य सुमन बाला के प्रबंधन में विद्यार्थी राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र राष्ट्रीय भवन व अमृत उद्यान के भ्रमण के लिए रवाना हुए। डॉ. अत्तर सिंह ने विद्यार्थियों व एस्काॅर्ट टीचर्स को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें