फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शोधार्थियों के समर्थन में आए हिंदू महाविद्यालय के छात्र

Wed, 14 Aug 2024 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में शोधार्थियों के धरने को हिंदू महाविद्यालय के छात्रों ने समर्थन दिया है। छात्रों का नेतृत्व कर रहे इनसो छात्र नेता मोहम्मद अहमद ने बताया कि विवि में 35 दिनों से शोधार्थी धरने पर बैठे हुए हैं। शोधार्थियों ने कर्मिक अनशन भी शुरू किया हुआ है, लेकिन विवि प्रशासन समाधान को लेकर रूचि नहीं दिखा रहा। विवि के कुलपति व कुलसचिव हठधर्मिता पर है। अनशन पर बैठने से शोधार्थियों का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। इसे विश्वविद्यालय प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है। इनसो नेता अहमद ने आरोप लगाया कि धरनारत शोधार्थियों को मानसिक रूप से प्रताड़ना देने के लिए सभी के घरों पर नोटिस भिजवाए जा रहें हैं। कुलपति, रजिस्ट्रार व डीन अकादमिक सीधे तौर पर डिग्री पूरी न होने देने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन शोधार्थियों की मांगों को पूरा नहीं करेगा तो सभी विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। सोनीपत के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में कुलपति, रजिस्ट्रार व डीन अकादमिक का पुतला दहन करेंगे। समर्थन देने के दौरान गौरव सिन्हा, प्राची, खुशी बाल्यान, हर्ष, अमन ठरू, समीर अटकन व नवदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें