फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उपमंडल नागरिक अस्पताल से एसएमओ डॉ. सत्यपाल का तबादला

Wed, 14 Aug 2024 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। नागरिक अस्पताल से दूसरे एसएमओ डाॅ. सत्यपाल का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए, इसमें डाॅ. सत्यपाल को भिवानी के गांव कैरू स्थित सीएचसी के एसएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले माह वह स्थानांतरित होकर एसडीसीएच, खरखौदा में बतौर एसएमओ आए थे। इससे पहले एसएमओ डाॅ. आशा सहरावत का भी यहां से स्थानांतरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

उपमंडल नागरिक अस्पताल में एसएमओ डाॅ. आशा सहरावत के साथ चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का विवाद हो गया था। एसएमओ डाॅ. सत्यपाल के नेतृत्व में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी वर्क सस्पेंड कर 20 दिन तक धरने पर बैठे रहे थे। उन्होंने एसएमओ डाॅ. आशा सहरावत व नर्सिंग अधिकारी राजेश के तबादले की मांग की थी, इसे सरकार ने मान लिया था। उसके बाद चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौट आए थे। एक सप्ताह बाद अब एसएमओ डाॅ. सत्यपाल का भी तबादला कर दिया गया। उन्हें भिवानी के गांव कैरू स्थित सीएचसी के एसएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें