फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने क्षेत्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र का किया शैक्षणिक भ्रमण

Wed, 26 Mar 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के मुरथल स्थित क्षेत्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मौजूद
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की 19 छात्राओं ने मुरथल स्थित क्षेत्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को भ्रमण के लिए रवाना किया। विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रगति के नेतृत्व में छात्राओं ने केंद्र का दौरा कर मशरूम उत्पादन के विभिन्न चरणों की जानकारी ली। केंद्र में डाॅ. हरजोत सिद्धू व अजय कुमार ने मशरूम की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन में कई चरण होते हैं। उत्पादन की परिस्थितियां सीधे मशरूम की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं। व्यावसायिक खेती में नमी, तापमान व अनुकूल वातावरण बनाए रखना आवश्यक है। छात्राओं को लैब व उत्पादन स्थल का दौरा करवाकर सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। लैब के सहायक विक्की मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें