सोनीपत। जिला में पंचायत उपचुनाव 2025 को लेकर ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए सभी खंडों के निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने हरियाणा पंचायती राज्य निर्वाचन नियम 1994 के नियम 2 (ड) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की। उन्होंने सोनीपत खंड के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सोनीपत को, गन्नौर खंड के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गन्नौर, राई खंड के लिए जिला राजस्व अधिकारी, मुरथल खंड के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खरखौदा खंड के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) खरखौदा, मुंडलाना खंड के लिए नगराधीश व कथूरा खंड के लिए गोहाना तहसीलदार को निर्वाचक अधिकारी नियुक्त किया। संवाद