फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कार सवार स्टूडेंट्स ने जानबूझकर टीचर को मारी टक्कर, स्कूटी पर सवार थी महिला शिक्षिका, देखें Video

Sun, 06 Jul 2025 11:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

कार सवार छात्रों ने महिला शिक्षिका की स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार लेकर भाग गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
कार सवार छात्रों ने महिला शिक्षिका को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, कार सवार छात्रों ने महिला शिक्षिका की स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार लेकर भाग गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। संदेह है कि जानबूझकर टक्कर मारी गई है। शिक्षिका के पति की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


अरुण मलिक ने बताया कि उनकी पत्नी संगीता टीकाराम गर्ल्स स्कूल में टीचर है। वह रोज की तरह गुरुवार की सुबह स्कूटी से जा रही थीं। जब वह सेक्टर-23 की 100 फीट चौड़ी रोड से गुजर रही थीं, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे संगीता के पांव और कोहनी में चोट आई है।

हादसे के बाद कार सवार छात्र मदद के बजाए गाड़ी को तेज रफ्तार में भगा ले गए। संदेह है कि घटना जानबूझकर की गई है। अरुण मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिस गाड़ी ने उनकी पत्नी को टक्कर मारी, उस गाड़ी में तीन छात्र सवार थे। उन्होंने गाड़ी के नंबर से भी छेड़छाड़ की हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी का जो नंबर दिख रहा है, वह एक बाइक का है।
विज्ञापन


अरुण मलिक ने बताया कि उन्होंने 4 जुलाई को ही पुलिस को शिकायत सौंप दी थी, लेकिन 3 दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता रवींद्र ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें