हिमाचल से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत करते विद्यालय प्रबंधक पंकज जाले तथा प्रधानाचार्
सोनीपत (वि.)। हिमाचल के रामपुर में आयोजित हुई कैश प्राइज बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ग्लोबल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी देव ने 80 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग तथा 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त जतिन ने भी 43 किलो भारवर्ग तथा 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। केशव ने 46 किलो भारवर्ग में तथा चेतन ने 37 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक पंकज जाले तथा प्रधानाचार्या डॉ प्रीति शर्मा ने कहा कि यह जीत केवल पदक नहीं, बल्कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास की जीत है। हमारे छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है।